logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मणिपुर में हिंसा भड़की या भड़काई गई, संघ प्रमुख ने कहा- शांति बहाली को प्राथमिकता मिलनी चाहिए


नागपुर: पिछले कुछ महीनों से मणिपुर में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं और दोनों समुदायों के बीच संघर्ष के कारण लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। हिंसा की घटनाओं में कई लोगों की मौत भी हुई। आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी मणिपुर के इस हालात पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, मणिपुर में हिंसा रोकने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नागपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने इस संबंध में प्रतिक्रिया दी।

मोहन भागवत ने आख़िर क्या कहा?

पिछले एक साल से मणिपुर शांति बहाल होने का इंतजार कर रहा है. इससे पहले 10 साल तक मणिपुर में शांति थी. ऐसा लग रहा था कि वहां बंदूक संस्कृति ख़त्म हो गई है. हालाँकि, कुछ महीने पहले वहाँ अचानक हिंसा भड़क उठी या भड़काई गई। तब से लेकर आज तक मणिपुर में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं, इस मुद्दे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। ये हमारा कर्तव्य है।"