logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गिला अकाल को लेकर वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री को घेरा, कहा- विपक्ष में रहते की मांग, सत्ता में आते कोई अवधारणा नहीं


नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य में हुई अतिवृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। वडेट्टीवार ने कहा कि जब फडणवीस विपक्ष के नेता थे, तब उन्होंने राज्य को गिला अकाल घोषित करने की मांग की थी, लेकिन अब सत्ता में आकर उसी अवधारणा को खारिज किया जा रहा है। यही नहीं वडेट्टीवार ने मुख्यमंत्री पर जवाबदेही से बचने का आरोप भी लगाया।  

महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस संसदीय नेता विजय वडेट्टीवार ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने राज्य में हुई अतिवृष्टि और गीला अकाल घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिए बयान पर पलटवार किया। कांग्रेस नेता ने नेता प्रतिपक्ष रहते फडणवीस द्वारा लिखे पत्र को सार्वजनिक करते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया है।

वडेट्टीवार ने लिखा, तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने 16 अक्टूबर, 2020 को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य में गिला अकाल घोषित करने की मांग की थी। आज राज्य में स्थिति उससे दस गुना ज्यादा गंभीर है, इसलिए जब हम गिला अकाल घोषित करने की मांग करते हैं, तो मुख्यमंत्री फडणवीस कहते हैं कि गिला अकाल जैसी कोई अवधारणा ही नहीं है, नियमों में ऐसा कोई शब्द ही नहीं है, गिला अकाल कभी घोषित ही नहीं किया गया! 

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि, तो सवाल यह है कि क्या उनके विपक्ष के नेता रहते हुए आर्द्र सूखे जैसी कोई अवधारणा थी, और क्या सत्ता में आने के बाद वह अवधारणा गायब हो गई? शब्दों से खेलकर किसानों के ज़ख्मों पर नमक न छिड़कें। कांग्रेस नेता ने सरकार से नियमों को दरकिनार करते हुए किसान को तत्काल और पर्याप्त सहायता देने की मांग भी की। 


ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में गीला अकाल घोषित करने की मांग को अस्वीकार कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि, हम राज्य में अकाल के दरमियान जिस तरह के नियम लागू होते है, वह सब नियम राज्य में लागू कर रहे हैं।