logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Washim

Washim: भाजपा के नेता अलग राज्य के पक्ष में नहीं, प्रकाश आंबेडकर ने किया बड़ा दावा


वाशिम: पृथक विदर्भ के मुद्दे पर वंचित बहुजन अघाड़ी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। आंबेडकर ने कहा कि, "भाजपा नेता कभी भी अलग राज्य के पक्ष में नहीं है।" उन्होंने कहा, "स्वतंत्र विदर्भ की मांग पुरानी है। अणे, धोटे, शरद जोशी अलग विदर्भ के लिए लड़ रहे हैं। हम उनके साथ थे और आगे भी रहेंगे, आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वंचितों को चुनेंगे, अलग विदर्भ बनाएंगे।"

प्रकाश अंबेडकर वाशिम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज वाशिम में वंचित के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "लग विदर्भ कभी भी बीजेपी का एजेंडा नहीं था। आज भी वे अलग विदर्भ नहीं बनाएंगे। यह केंद्र का विषय है। इसलिए अगर बीजेपी को लगता है कि अलग विदर्भ होना चाहिए तो उन्हें केंद्र में ऐसा संकल्प लेना चाहिए। मैं छोटे राज्य का पक्षधर हूं। तेलंगाना और अन्य राज्य दिखाते हैं कि छोटे राज्य विकसित होते हैं। छोटे राज्यों में आम आदमी की आय बढ़ती है।"

आरक्षण को लेकर बीजेपी से टूटे ओबीसी

मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मनोज जारांगे के बीच हुए समझौते के बाद ओबीसी वर्ग में बीजेपी के प्रति नाराजगी फैल गई है. बीजेपी ने ओबीसी को धोखा दिया. इसलिए ओबीसी बीजेपी से अलग हो गए. अब बीजेपी की ओर से एडजस्टमेंट की शुरुआत हो रही है. इसके परिणामस्वरूप दो पीड़ित हुए, एक भाजपा और दूसरे मराठा समुदाय के सामंती नेता। उन्होंने कोई स्टैंड नहीं लिया. प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि मनोज जारांगे और एकनाथ शिंदे पिछड़ने के बाद समाज के बड़े नेता बनकर सामने आये।