logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Washim: अल्पसंख्यक विकास मंत्री दत्तात्रेय भरणे होंगे जिले ने नए पालकमंत्री, भौगोलिक दूरी का हवाला देते हसन मुश्रीफ दिता था इस्तीफा


वाशिम: खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास मंत्री दत्तात्रेय भरणे को वाशिम जिले का पालक मंत्री नियुक्त किया गया है। आज मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने एक सरकारी निर्णय जारी कर नए पालकमंत्री के तौर पर भरणे के नाम का ऐलान किया। ज्ञात हो कि, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ के पद छोड़ने के बाद कई दिनों से यह पद रिक्त था। 

राज्य मंत्रिमंडल में वाशिम जिले से किसी भी विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है। आमतौर पर वाशिम जिला शिवसेना के कोटे का रहा है, लेकिन इस बार यह एनसीपी के कोटे में चला गया। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ को जिले का पालक मंत्री नियुक्त किया गया। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली पिछली सरकार में मुश्रीफ कोल्हापुर के पालक मंत्री थी लेकिन नई सरकार में उन्हें वाशिम का प्रभार दिया गया। इस कारण वह नाराज चल रहे थे। हालांकि नाराजगी के बावजूद मुश्रीफ ने वाशिम जिले के पालक मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और 26 जनवरी को जिले का दौरा किया। 

राज्य में शुरू बजट सत्र के दौरान मुश्रीफ ने भौगोलिक दूरी का हवाला देते हुए वाशिम जिले के पालक मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके कारण कई दिनों से पद रिक्त था। अंततः आज मंगलवार को सरकारी निर्णय जारी कर खेल एवं युवा कल्याण तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री दत्तात्रेय भरणे को वाशिम जिले का पालकमंत्री नियुक्त किया गया है। सरकार के निर्णय पर उप सचिव दिलीप देशपांडे ने हस्ताक्षर किए।