logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Monsoon Weather Update: विदर्भ में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने मंगलवार-बुधवार के लिए चेतावनी की जारी


नागपुर: भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक विदर्भ सहित महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, यवतमाल जिलों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विदर्भ में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश का असर नागपुर, चंद्रपुर, यवतमाल, गडचिरोली, वर्धा, भंडारा, गोंदिया और अमरावती जिलों में ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी संभावना है।