logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दिन में चिलचिलाती धूप, रात में हो रही बारिश; मौसम विभाग ने नागपुर के लिए अलर्ट किया जारी


नागपुर: उपराजधानी नागपुर के मौसम ने न केवल आम नागरिक बल्कि मौसम विभाग को भी कंफ्यूज कर के रखा है। दिन में जहां चिलचिलाती धूप पड़ रही वहीं शाम होते होते बारिश शुरू हो जाती है। इसी धूप बारिश के बीच मौसम विभाग ने नागपुर जिले के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन घंटों में गरज और छीटों के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी।

नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा, "अगले 3 घंटों में जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।"

43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ दर्ज

जून महीने की शुरुआत से ही विदर्भ में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 3.9 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान इस मौसम के औसत से काफी ऊपर है।