logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में पढ़ने लगी ठिठुराने वाली ठंड, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: नागपुर में तो इस बार ठंड अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने के मूड में है। भले ही राज्य में सीएम पद को लेकर सियासी पारा भी चढ़ गया है , लेकिन चुनाव परिणाम के बाद मौसम के घुली ठंडक की वजह से तापमान के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। 

नवम्बर के आखरी सप्ताह में पिछले २ दिनों से लगातार तापमान कम हो रहा है। मंगलवार  इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। नागपुर का पारा १२ डिग्री से. तक लुढ़क गया।  २४ घंटे में नागपुर का तापमान १ डिग्री गिरा है।  जबकि ये औसत से ढाई डिग्री कम है। मंगलवार को नागपुर पुरे विदर्भ में सबसे ठंडा रहा। आसमान के साफ़ होने से उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के असर से नागपुर समेत पूरे विदर्भ में लगातार तापमान गिर रहा है। 

मौसम विभाग ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि अभी और भी तापमान कम होगा।  न केवल नागपुर बल्कि विदर्भ के सभी जिलों में तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है। विदर्भ के सभी जिलों का तापमान १५ डिग्री के निचे दर्ज किया गया , जबकि अधिकांश जिले का न्यूनतम तापमान १३ डिग्री के ही करीब है। ऐसे ही दिन के समय का अधिकतम तापमान भी २९ से ३० डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।