logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

"किसानों के लिए कांग्रेस 65 साल में कुछ नहीं कर पाई", बावनकुले बोले- खाली बैठे नेता राजनीतिक रोटी सेंकने निकल रहे यात्रा


नागपुर: कांग्रेस आगामी तीन जून को यवतमाल के आर्नी में किसान आत्मसम्मान पदयात्रा का आयोजन किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। बावनकुले ने कहा कि, "65 साल में किसानों के लिए कांग्रेस कुछ कर नहीं पाई और अब किसान पर राजनीतिक रोटी सेकने के लिए यात्रा निकाल रही है।" रविवार को नागपुर में बावनकुले ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान बावनकुले ने कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पर भी तंज कसा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "2014, 2019 और अब 2024 के चुनाव में भाजपा ने किसानों को लेकर जो वादा किया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यहां देवेंद्र फडणवीस कर रहे है। कांग्रेस के 65 सालो के शासन में जो काम नहीं हो पाया उसे हमारी डबल इंजन सरकार उसे पूरा कर रही है।" उन्होंने कहा, "सपकाल खाली हैं। जैसे राहुल गांधी यात्रा निकलते है, लेकिन उन्हें कोई समर्थन नहीं मिलता है। ठीक उसी तर्ज पर खाली बैठे नेता यात्रा निकल रहे हैं।" 

राजस्व मंत्री ने कहा, "किसानों को अगले तीन साल में हमें मुफ्त बिजली देना है। फडणवीस की अगुवाई में सरकार किसानों को बड़े रास्ते, 12 हजार रूपये हर साल पैसे देने, किसान फसल योजना सहित 1000 काम हम किसान के लिए कर रहे हैं। देश में 65 साल और राज्य में 42 साल शासन करने के दौरन किसानों के लिए हमने क्या किया वह बताने के लिए नहीं है। इसलिए किसानों में भ्रम फ़ैलाने और अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए खाली बैठे लोग यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसा मुझे लगता है।" 

पद टिकाने के लिए सपकाल की भागदौड़ 
हर्षवर्धन सपकाल द्वारा दिए जारहे बयानों पर भी बावनकुले ने तंज कसा। उन्होंने कहा, "सपकाल को अपना पद बचाना है। राहुल गांधी ने उन्हें अध्यक्ष बनाया है। अपना पद टिकाने के लिए उन्हें कुछ क्लिप राहुल गांधी को भेजना पड़ता है। इसलिए वह ऐसे बयान देकर वीडियो उन्हें भेजते हैं।"