logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

नागपुर के पत्रकारों को लेकर क्या बोले राज ठाकरे?


मुंबई: पिंपरी-चिंचवड़ के एडिटर्स गिल्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को उनके नागपुर दौरे के दौरान मिले पत्रकारों के स्तर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आज ऐसी स्थिति है कि पत्रकार खुलेआम किसी नेता के पास काम कर रहे हैं। 

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में असंख्य काबिल पत्रकार हैं। लेकिन कुछ जो जान पहचान से ऊपर उठे हैं वे मुख्य पदों पर बैठे हैं। मैं नागपुर गया वहां मेरी कुछ पत्रकारों से मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि मैं फलां मंत्री के पास काम कर रहा हूं।  

ठाकरे ने कहा कि 20-25 साल पहले सिर्फ ऊँगली की गिनती पर मुट्ठी भर पत्रकार थे जो छुपकर किसी नेता मंत्री के पास काम करते थे लेकिन आज कई सारे पत्रकार खुलेआम मंत्रियों के लिए काम कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि इन लोगों को सुधारा कैसा जाए इस पर विचार करना चाहिए।  

समाचार चैनलों पर बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि राजनीति की भाषा और स्तर दोनों गिर गया है और इस बदलाव के लिए समाचार चैनल जिम्मेदार हैं, जो राजनेताओं के बयानों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं।

जबकि ठाकरे ने पत्रकारों पर हमलों के खिलाफ कानूनों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया, उन्होंने यह भी कहा, "हालांकि, पत्रकारों को भी आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है। पत्रकारिता को बिना किसी का पक्ष लिए निडर होकर किया जाना चाहिए।”