logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारतीय जनता पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन? छह जून को समाप्त हो रहा जेपी नड्डा का कार्यकाल


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) का परिणाम चार जून को आने वाला है। शनिवार को जारी तमाम एग्जिट पोल के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई में एनडीए सरकार (NDA Government) एक बार फिर प्रचंड बहुमत से वापसी कर रही है। इसको लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। चुनावी परिणाम के साथ एक और चर्चा ने जोर पकड़ ली है। आखिर जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) का अध्यक्ष कौन बनेगा? ज्ञात हो कि, नड्डा का कार्यकाल छह जून को समाप्त होने वाला है। 

चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आने वाला हैं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल होने की बात कही जा रही है। कारण बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यालय काल समाप्त होने वाला है। भाजपा संविधान के अनुसार, पार्टी में अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। वहीं कोई व्यक्ति दो बार से ज्यादा बार अध्यक्ष नहीं रह  सकता है। हालांकि, भाजपा ने अपने संविधान में बदलव करते हुए नड्डा को एक साल का एक्सटेंशन दिया था।

वर्तमान में इन नेताओं का चल रहा नाम 

नड्डा के बाद भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होंगे इसको लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। अध्यक्ष के रेस में कई नाम चल रहा हैं। जिसमें पहला मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वर्तमान महासचिव विनोद तावड़े, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव सहित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी शामिल है। कई लोग तो केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, उनके नाम की संभावना बेहद कम है।

अध्यक्ष के लिए क्या रही है परिपाठी 

भाजपा में अध्यक्ष उसे ही बनाया जाता है जिसे संघ का समर्थन प्राप्त होता है। भारतीय जनता पार्टी जब से बनी है तब से लेकर अब तक वहीं नेता अध्यक्ष बना है जो संघ की पृस्ठभूमि से आया है। फिर चाहे लालकृष्ण अडवाणी, अटल बिहारी वाजपई, अमित शाह हो या वर्तमान में जेपी नड्डा हो। नड्डा संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े हुए थे।