logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कुनबी समाज की अस्मिता को लगाया हाथ देंगे करार जवाब, सुनील केदार बोले- जरांगे पाटील से कोई लेना देना नहीं


नागपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुनील केदार ने कुनबी समाज को लेकर राजनीति करने वालों पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि, “अगर कोई कुनबी समाज को लेकर राजनीति कर रहा है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। उसे ऐसा जवाब देंगे आगे कोई हिम्मत नहीं करेगा।” केदार शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे जहां उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन में बैठे जरांगे पाटील पर पूछे सवाल पर कहा कि, उनसे उनका कोई लेना देना नहीं। हमारा लेना देना सत्ता में बैठे लोगों से है।"

केदार ने चेतवानी देते हुए कहा कि, अगर किसी ने हमारी पहचान को छुआ तो हम आंदोलन से आगे की भूमिका लेंगे। हम सड़क पर उतरेंगे। हमारी ताकत को अभी तक किसी ने देखा नहीं है।" 

केदार ने कहा, “पिछले आठ-पंद्रह दिनों से महाराष्ट्र में तरह-तरह की बातें चल रही हैं. खासकर कुनबी समुदाय के बारे में जो बताया गया है उसके मुताबिक कुनबी समुदाय के ओबीसी आरक्षण मामले में अगर कोई हस्तक्षेप करेगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा. कोई कितनी भी कोशिश कर ले हम उसे हरा देंगे. राज्य को लूटना है तो लूटो. लेकिन अगर किसी ने हमारे कुनबी समुदाय की पहचान को छूने की कोशिश की तो हम बहुत बड़ा और भयानक जवाब देंगे।”