logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शीतकालीन सत्र: उपराजधनी पहुंची उपसभापति नीलम गोऱ्हे, तैयारियों का लिया जायजा


नागपुर: विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होने वाला है। सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को विधान परिषद् की उपाध्यक्ष नीलम गोऱ्हे नागपुर पहुंची। अपने इस दौरे के दौरान गोऱ्हे सत्र की तैयारियों को देखा और अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए। 

उपराजधानी पहुंचते ही विधानपरिषद उपाध्यक्ष सीधे विधानमंडल भवन पहुंची। इस दौरान उनके साथ नागपुर विभाग की विभागीय आयुक्त विजया लक्समी बिदरी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे. गोल्हे ने सबसे पहले आला अधिकारियो के साथ बैठक की. बैठक में शीत सत्र के दौरान जरुरी कामो की समीक्षा की. जिसके बाद वह खुद पुरे परिसर का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। 

गोल्हे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, इस वर्ष विधानमंडल परिसर में महिलाओ और खासकर छोटे बच्चो के लिए अलग से कक्ष बनाये गए है. ताकि महिला और बच्चो को कोई दिक्कत ना हो। साथ ही परिसर में 24 घण्टे आरोग्य सेवा भी दी जाएगी। 

हर सत्र के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और अन्य महिला कर्मचारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमे महिला प्रसासधन गृह भी एक समस्या रही है। इस संदर्भ में गोल्हे ने कहा की मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गयी है साथ ही पेट्रोल पम्पो को भी हिदायत दी गयी है की वह भी अपने वाशरूम को तैयार करे।