logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महिला शसक्तीकरण कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने रेशमबाग मैदान में शुरू किया मंडप बनाने का काम


नागपुर: लाडली बहना योजना का 31अगस्त को नागपुर के रेशमबाग मैदान में सम्मेलन होगा। इसी दौरान योजना की दूसरी किश्त जारी होगी। इस कार्यक्रम को लेकर नागपुर में प्रशासन जुटा हुआ है। कार्यक्रम स्थल में करीब 50 हजार महिलाओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। मैदान की क्षमता और कार्यक्रम के स्वरूप को देखते हुए अग्निशमन विभाग के सुझाव पर भव्य डोम तैयार किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि, राज्य सरकार ने बजट में लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। जिसके माध्यम से राज्य सरकार हर महीने महिलाओं को 1500 ऐसे 12 महीने में 18000 रूपये देने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक जुलाई से आवेदन भरने भी शुरू हो गए हैं। जो 31 अगस्त तक जारी रहेगा। वहीं इसी महीने 14 तारीख को राज्य सरकार ने दो महीने के पैसे महिलाओं के खातों में भेज भी दिए है। 

राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको देखते हुए महायुति की सरकार राज्य भर में महिला शसक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जहां सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 31 अगस्त को नागपुर के रेशमबाग में यह कार्यक्रम होने वाला है। जिसको लेकर जिला प्रशासन सहित मनपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में दिन कम होने के कारण मंडप सहित स्टेज बनाने का काम बेहद तेजी से किया जा रहा है। जिससे कार्यक्रम के पहले सभा स्थल तैयर हो सके। 

महिलाओं को मिलेगी दूसरी किस्त 

नागपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में योजना के तहत महिलाओं को दूसरी किश्त उनके खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार मौजूद रहेंगे। इसी के साथ राज्य महिला व बाल कल्याण मंत्री अदिति तटकरे भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान तीनो नेताओं द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया जायेगा।