logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

लोकसभा से पास हुआ महिला आरक्षण कानून, समर्थन में पड़े 454 मत; विरोध में केवल दो


नई दिल्ली: निति निर्माण में देश की महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने वाले महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा से पास हो गया है। बिल के समर्थन में जहां454 वोट मिले। वहीं असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी के अन्य विधायक इम्तियाज जलील ने विरोध में मतदान किया। वहीं लोकसभा से पास होने के बाद यह बिल अब राज्य सभा में जाएगा। जहां आसानी से यह पास हो जाएगा। 

ज्ञात हो कि, मंगलवार को कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विधेयक को लोकसभा में पेश किया था। जहां आज इसपर चर्चा हुई। सात घंटे से ज्यादा समय तक इस विधेयक पर चर्चा चली। इस दौरान सत्ता सहित विपक्ष के सांसदों ने अपनी बात रखी। सत्ता पक्ष की तरफ से अमित शाह, स्मृति ईरानी, भारती पवार जैसे नेताओं ने अपनी बात रखी। वहीं कांग्रेस की तरफ से सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सहित आया सांसदों में अपने विचार रखे। इसी के साथ सुप्रिया सुले, डीएमके की कनिमोझी, निर्दलीय नवनीत राणा, अकाली से हरसिमरत कौर बादल ने भी अपने विचार साझा किये।