logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शहर में बढ़ रहा जल संकट; कांग्रेस ने मनपा मुख्यालय के बाहर किया आंदोलन; व्यवस्था सुधारने की दी चेतवानी


नागपुर: नागपुर शहर में बढ़ते जलसंकट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने नागपुर महानगरपालिका के बाहर मटका फोड़ आंदोलन किया। नेता प्रतिपक्ष संजय महाकलाकर की अगुवाई में हुए इस आंदोलन में कांग्रेस के नगरसेवक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के कई इलाकों में भीषण पानी किल्लत और अनियमित जलापूर्ति को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मनपा प्रशासन पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

नागपुर में भीषण गर्मी के बीच गहराता जलसंकट अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। शहर के कई हिस्सों में नियमित पानी सप्लाई नहीं होने से नागरिकों में भारी नाराजगी है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन पानी की समस्या को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पहले महापौर और मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल उपाययोजना की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिसके बाद कांग्रेस ने आंदोलन का रास्ता अपनाते हुए महानगरपालिका पर एल्गार किया।

आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मनपा परिसर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बढ़ते विरोध को देखते हुए किसी भी अनुचित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।