logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal में शरद पवार को बड़ा झटका, ययाति नाईक भाजपा में हुए शामिल; राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दिलाई सदस्यता


यवतमाल: राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष शरदचंद्र पवार को यवतमाल में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मनोहर नाईक ने बड़े बेटे ययाति नाईक ने एनसीपी सपा को बाय बाय करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह ने ययाति नाईक को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

आपको बतादें कि, ययाति नाईक महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र में सिंचाई के जनक माने जाने वाले वसंतराव नाईक ने पोते हैं। इसी के साथ वर्तमान में महाराष्ट्र में महायुति सरकार में मंत्री इंद्रनील नाईक के बड़े भाई हैं। अजीत पवार के बगावत के बाद इंद्रनील नाईक जहां अजीत के साथ चले गए थे, वहीं ययाति शरद पवार के साथ बने हुए थे। हालांकि, चुनाव के समय पवार ने ययाति को टिकट न देकर किसी और को चुनावी मैदान में उतारा था। जिसके बाद ययाति ने चुनाव में अपने भाई इंद्रनील का समर्थन किया था।