logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: 11 फ़रवरी को यवतमाल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वयं सहायता समूह की सभा में होंगे शामिल


यवतमाल: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने में कुछ ही समय बचा हुआ है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचर में जुटे हुए है। इसी क्रम पीएम मोदी 11 फ़रवरी को विदर्भ के दौरे पर आने वाले हैं। जहां वह यवतमाल में आयोजित होने वाले महिला बचत एवं स्वयं सहायता समूह की सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी की दौरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

पांच लाख महिलाओं को करेंगे संबोधित 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे के दौरान यवतमाल- वाशिम जिले में करोड़ो के कामो का उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ महिला बचत एवं स्वयं सहायता समूह की सभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों जिलों से पांच लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। 

मंत्री राठोड ने दी थी प्रधानमंत्री मोदी को न्यौता 

ज्ञात हो कि, यवतमाल और वाशिम जिले के संरक्षक मंत्री संजय राठौड़ चार महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोहरा देवी में आमंत्रित करने के लिए दिल्ली गए थे। हालांकि संभावित दौरे की तारीख फिलहाल 11 फरवरी है, लेकिन माना जा रहा है कि यह दौरा 10 फरवरी को बदला भी जा सकता है।

जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के कार्यक्रम की योजना की जिम्मेदारी यवतमाल जिला प्रशासन को सौंपी गई है। जिसके बाद कलेक्टर डॉ. पंकज आसिया ने सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा, राजसी शिष्टाचार एवं अन्य मामलों की समीक्षा की। बैठक के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री के यात्रा मार्ग, सभा स्थल समेत अन्य स्थानों का दौरा किया। नवंबर महीने में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में यवतमाल-अरनी रोड पर किन्ही गांव के पास मैदान में 'शासन अप्या दारी' कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उसी स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने की संभावना है।