logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

अकोला में होने वाली योगी आदित्यनाथ की सभा हुई रद्द


अकोला: दूसरे चरण के मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं और प्रचार जोरों पर चल रहा है. 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी उम्मीदवार अनूप धोत्रे के प्रचार के लिए आयोजित सभा में शामिल होने वाले थे. लेकिन योगी की यह सभा अब रद्द हो गई है.

अकोला के अकोला क्रिकेट क्लब मैदान में 21 अप्रैल को होने वाली उनकी सभा रद्द कर दी गई है। इस सभा के लिए बीजेपी ने पिछले तीन दिनों से बड़ी तैयारी की थी, लेकिन ऐन वक्त पर सभा रद्द कर दी गई.

खास बात यह है कि अभी तक कोई भी बड़ा भाजपा नेता अकोला में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करने नहीं आया है. योगी आदित्यनाथ की ये सभा क्यों रद्द हुई? इसका कोई कारण पता नहीं चला है. इसे लेकर बीजेपी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है. 

देखें वीडियो: