logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विराट कोहली के साथ नागपुर में हुआ बड़ा हादसा, खुद दी जानकारी; जोमाटो ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग


नागपुर: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने वाली है। सीरीज के पहले मैच के लिए टीम नागपुर पहुंच चुकी है। इसी बीच टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ बड़ा हादसा हो गया ही। जिसकी जानकारी खुद क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऊँचे चाहने वाले लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच फ़ूड डिलीवरी एप जोमैटो ने ऐसा ट्वीट कर दिया वह वायरल हो गया है। लोग तरह-तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, विराट कोहली का नया फ़ोन चोरी हो गया है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीट से दी। कोहली ने लिखा, "अपने नए फोन को अनबॉक्स किए बिना खोने के दुख से बेहतर कुछ भी नहीं है क्या किसी ने इसे देखा है?"

जोमैटो का ट्वीट हुआ वायरल

कोहली के इस ट्वीट के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी पर  फ़ूड डिलीवरी एप जोमैटो ने भी एक ट्वीट किया। जोमैटो ने लिखा, "भाभी के फोन से आइसक्रीम ऑर्डर करने में संकोच न करें अगर इससे मदद मिल सकती है।" जोमैटो का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रशंसकों ने कंपनी पर निकला गुस्सा

जोमैटो के किए इस ट्वीट पर कोहली के प्रसंशक भड़क गए हैं। प्रशंशक ट्वीट कर जोमैटो को ट्रोल कर रहे हैं। देंखे किसने क्या-क्या कहा

 

 

 

जीत की तैयारी में जुटे विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की तैयारी में जुटे हैं. उन्होने नेट्स पर घंटों बल्लेबाजी का अभ्यास किया है. उन्होंने अभ्यास के दौरान स्वीप और रिवर्स स्वीप पर जोर दिया. इस बार भारत का इरादा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लगातार तीसरी बार जीतने का है. और, उसके इस मिशन में विराट कोहली सबसे बड़ा हथियार होंगे. विराट की नेट्स प्रैक्टिस इसलिए भी जारी है क्योंकि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में अपने रिकॉर्ड को दुरुस्त करने को बेताब हैं.