logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम को दिया दीपावली गिफ्ट, अब पुरुष टीम के बराबर मिलेगी फ़ीस


मुंबई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए महिला और पुरूष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने का फैसला किया है । बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।   
 
शाह ने ट्वीट किया ,‘‘ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई पक्षपात मिटाने की दिशा में पहला कदम उठा रहा है। हम अनुबंधित महिलाओं के लिये भी समान मैच फीस नीति लागू कर रहे हैं ।'' उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ भारतीय क्रिकेट में लैंगिक समानता के नये युग में हम महिला और पुरूष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देंगे।'' 
 
उन्होंने लिखा ,‘‘ बीसीसीआई महिला क्रिकेटरों को भी अब टेस्ट (15 लाख रूपये), वनडे (छह लाख रूपये) और टी20(तीन लाख रूपये) मैच के लिये समान फीस मिलेगी । समान फीस महिला क्रिकेटरों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता थी । मैं शीर्ष परिषद को समर्थन के लिये धन्यवाद देता हूं.'' न्यूजीलैंड क्रिकेट समान मैच फीस लागू करने वाला पहला बोर्ड था।