logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, डगआउट में रोते रोहित शर्मा की तस्वीर वायरल


टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 168 रन बनाए, जिसे इंग्लैंड ने 16 ओवर में ही पा लिया। इस दौरान रोहित शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह बेहद भावुक और डगआउट के पास वह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस विश्वकप में भारत रोहित की अगुवाई में उतरा था। भारत ने लीग मैचों में केवल एक मैच में हार का सामना किया था। सुपर 12 में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी हराया था। जिसके बदौलत भारत सेमीफाइनल में पहुंच पाया। 

रोहित शर्मा गर्दन झुकाकर मैदान से बाहर चले गए। डगआउट में बैठने के बाद वह फूट-फूट कर रोने लगे। भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटते ही रोहित शर्मा भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वीडियो में वह अपनी आंखें पोंछते भी नजर आए। इसका एक वीडियो फ़िलहाल वायरल हो रहा है।