logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

फॉर्मूला वन ड्राइवर एलेक्स एल्बोन वेंटिएटर पर, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत


मोंजा: फॉर्मूला वन ड्राइवर एलेक्स एल्बोन को सर्जरी के बाद जटिलताओं कारण सांस नहीं ले पाने के कारण वेंटिलेटर पर रखना पड़ा है। एल्बोन की विलियम्स टीम ने सोमवार को एक बयान में कहा कि एल्बोन शनिवार की सुबह एपेंडिसाइटिस के कारण इतालवी ग्रां प्री से बाहर हो गए थे और उनकी सफल सर्जरी हुई थी लेकिन फिर उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया क्योंकि उन्हें सांस लेने में सहायता की आवश्यकता थी।

विलियम्स ने कहा, ‘‘सर्जरी के बाद एलेक्स को अप्रत्याशित एनेस्थेटिक जटिलताओं का सामना करना पड़ा जिसके कारण वे सांस नहीं ले पा रहे थे जो एक ज्ञात लेकिन असामान्य जटिलता थी।’’
टीम ने कहा, ‘‘उसे फिर गहन चिकित्सा इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने रात को अच्छी प्रगति की थी और कल सुबह यांत्रिक वेंटिलेशन से निकाला गया। उन्हें अब एक सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनके कल घर लौटने की उम्मीद है। कोई अन्य जटिलताएं नहीं थी।’’