logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में छोटे मैदानों के विकास के लिए सरकार देगी 150 करोड़ रुपये की निधि: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नागपुर शहर में छोटे मैदानों के विकास के लिए सरकार की ओर से 150 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराने की बात कही है। नागपुर में आयोजित खासदार खेल महोत्सव में अपने संबोधन के दौरान यह घोषणा की किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में स्थानीय एथलीटों के अभ्यास के लिए शहर में छोटे-छोटे मैदान विकसित किये जायेंगे और महाराष्ट्र सरकार 150 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध करायेगी।

अपने भाषण में फडणवीस ने कहा कि इस खेल महोत्सव के आयोजन से खेल के क्षेत्र में नागपुर शहर की हलचल तेज गति से चल रही है। 700 करोड़ की लागत से मनकापुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पुनर्निर्माण से अगले दो वर्षों में शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए शहर में सभी आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार 700 करोड़ की धनराशि से मनकापुर मंडल खेल परिसर का पुनर्निर्माण शुरू कर रही है।

यशवंत स्टेडियम में आयोजित खासदार खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, विधायक प्रवीण दटके, पूर्व सांसद डॉ. विकास महात्मे, महोत्सव के आयोजक संदीप जोशी, अर्जुन पुरस्कार विजेता विकलांग एथलीट शीतल देवी, क्रिकेटर मोहित शर्मा और अन्य उपस्थित थे।

इस समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फड़णवीस द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों आदि को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए खेल महर्षि, खेल प्रशिक्षक, खेल भूषण पुरस्कार प्रदान किए गए।