logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारत ने महिला जूनियर एशिया कप के पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 22-0 से रौंदा


काकामीगाहारा (जापान): अन्नू की दोहरी हैट्रिक की मदद से भारत ने शनिवार को यहां उज्बेकिस्तान को 22-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।   भारत की तरफ से अन्नू (13वें, 29वें, 30वें, 38वें, 43वें, 51वें मिनट) ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके अलावा वैष्णवी विठ्ठल फाल्के (तीसरे, 56वें); मुमताज खान (छठे, 44वें, 47वें, 60वें); सुनेलिता टोप्पो (17वीं, 17वीं); अन्य निशाने पर मंजू चोरसिया (26वें), दीपिका सोरेंग (18वें, 25वें), दीपिका (32वें, 44वें, 46वें, 57वें) और नीलम (47वें) ने भी गोल दागे।    

भारत ने शुरू से ही आक्रामक तेवर अपनाए। वैष्णवी ने तीसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिला दी थी। इसके तीन मिनट बाद मुमताज ने मैदानी गोल किया। अन्नू के गोल से भारत ने पहले क्वार्टर में 3-0 से बढ़त बनाई। भारत ने दूसरे क्वार्टर में एक के बाद एक सात गोल किए जिससे वहां मध्यांतर तक 10-0 से आगे था। छोर बदलने के बाद भी भारत ने उज्बेकिस्तान पर किसी तरह का रहम नहीं दिखाया। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में पांच और चौथे क्वार्टर में सात गोल किए।