logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम! जय शाह के ट्वीट के बाद शुरू हुई चर्चा


मुंबई: एशिया क्रिकेट काउंसिल प्रमुख जय शाह ने पाकिस्तान में आयोजित होने वाले एशिया कप को लेकर सूची जारी कर दी है। जिसके तहत पाकिस्तान और भारत को एक ही ग्रुप में रखा हुआ है। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, भारतीय टीम सितंबर महीने में पाकिस्तान का दौरा करेगी।

2023 और 2024 के लिए एशिया के दो साल के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए शाह ने अपने ट्वीट में  लिखा, "एशिया क्रिकेट काउंसिल के 2023 और 2024 के लिए मार्ग संरचना और क्रिकेट कैलेंडर प्रस्तुत कर रहा हूँ। यह इस खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे अद्वितीय प्रयासों और जुनून को दर्शाता है। शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार देशों के क्रिकेटरों के साथ, यह क्रिकेट के लिए एक अच्छा समय होने का वादा करता है!"

दूसरे स्थान पर होनी चाहिए टूर्नामेंट

ज्ञात हो कि, एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने पिछले साल एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिसके तहत शाह ने पाकिस्तान की जगह किसी न्यूट्रल स्थान पर इसका आयोजन करने की मांग की थी। अगर पाकिस्तान में ही इसका आयोजन होता है तो भारतीय टीम वहां नहीं जाएगी।