logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

IPL Auction 2024: दूसरे दिन विदर्भ के दो खिलाड़ीयों पर टीमों ने लगाई बोली, ये खिलाडी बीके


सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल के मेगा ऑक्शन चल रहा है. नीलामी के दूसरे दिन विदर्भ के दो खिलाड़ियों पर बोली लगी है. विदर्भ के शुभम दुबे और दर्शन नळकांडे पर फ्रेंचाइजियों ने भरोसा जताया है. जबकि उमेश यादव अनसोल्ड हुए है। आईपीएल में विदर्भ के अब तक 6 खिलाड़ियों पर बोली लगी है।  

सऊदी अरब के जेद्दा में शुरू आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन विदर्भ के 2 खिलाड़ियों पर बोली लगी है. विदर्भ के बल्लेबाज सुभम दुबे इस बार भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहेंगे। RR ने दुबे को उनके बेस प्राइस 20 लाख से ज्यादा 80 लाख में ख़रीदा है. शुरुआत में RCB ने दुबे को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी. लेकिन आखिर में राजस्थान ने बाजी मारी।

पिछली बार गुजरात का हिस्सा रहे दर्शन नळकांडे इस दफे दिल्ली कैपिटल से खेलते हुए  नजर आएंगे। दिल्ली ने उन्हें 30 लाख में ख़रीदा है। हलाकि, विदर्भ के क्रिकेट प्रेमियों को तब झटका लगा जब तेज गेंदबाज उमेश यदाव पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाईं। यादव की बेस प्राइस 2 करोड़ थी।

नीलामी के पहले दिन आरसीबी ने जितेश को 11 करोड़ में खरीदा था. अब तक जितेश, विदर्भ से आने वाले सबसे महंगे क्रिकेटर हैं। वही, विदर्भ के यश ठाकुर को पंजाब ने 1.6 करोड़, दिल्ली ने करुण नायर को 50 लाख और हैदराबाद ने अथर्व तायडे को 30 लाख में खरीदा है।