logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जेनिफर वर्गीस ने किया कमाल, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में जीता रजत पदक


नागपुर: शहर की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी जेनिफर वर्गीस ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में रजत पदक जीता है. ट्यूनीशिया में आयोजित अंडर-17 टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जेनिफर को हांगकांग की सु तुंग ने रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. जेनिफर को सेमीफाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में भी हांगकांग की वोंग होंग तुंग ने जेनिफर को 1-3 के अंतर से हराया। अत: इसमें जेनिफर को रजत पदक प्राप्त हुआ। इससे पहले अंडर-17 क्वार्टर फाइनल में जेनिफर ने भारत की सुहाना सैनी को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। जेनिफर ने प्री-क्वार्टर फाइनल में कोरिया की चोई सियो-इन को 3-1 से हराया।

वहीं, ट्यूनीशिया में हुए अंडर-19 ग्रुप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जेनिफर को संघर्ष करना पड़ा। जेनिफर ने जर्मनी की लिसा वांग हिचसौब के खिलाफ रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच में 3-2 से जीत हासिल की। जेनिफर ने सेमीफाइनल में सिंगापुर की चियांग जेनिली को हराकर रजत पदक हासिल किया। हालांकि जेनिफर सेमीफाइनल में हार गईं, लेकिन रजत पदक जीतने पर शहर के खेल प्रेमियों ने उनकी सराहना की।