logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: खासदार क्रीड़ा महोत्सव स्केटिंग प्रतियोगिता; मृण्मयी चावरे और समीर वानखेड़े ने जीता स्वर्ण पदक


नागपुर: खासदार क्रीड़ा महोत्सव की स्केटिंग प्रतियोगिता में मृण्मयी चावरे और समीर वानखेड़े ने स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रतियोगिता गणेश नगर स्केटिंग रिंक में आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता इनलाइन और क्वाड मोड में आयोजित की गई थी। 14 वर्ष से ऊपर की लड़कियों और लड़कों की इनलाइन श्रेणी में मृण्मयी और समीर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

लड़कियों की स्पर्धा में खुशी लखोटिया और हरगुन लोटे ने रजत और कांस्य पदक जीते। लड़कों की प्रतियोगिता में प्रयास कोमजवार ने रजत और सुजल बागड़े ने कांस्य पदक जीता। 

शिवानी शेट्टी ने क्वाड इवेंट में अंडर-14 लड़कियों की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जबकि ईश्वरी मोहोड़ को रजत और कनक इंगले को कांस्य पदक मिला। अंडर-14 लड़कों की प्रतियोगिता में अथर्व राडके ने पहला स्थान हासिल किया। चेतस चाहंदे दूसरे और मंदार देशमुख तीसरे स्थान पर रहे।