logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर के गोल्डन बॉय ओजस देवताले को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, खेल मंत्रालय ने की आधिकारिक घोषणा


नागपुर: नागपुर के अंतराष्ट्रीय तीरंदाज ओजस देवतले को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। ओजस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 9 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथो उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा।  

बुधवार को खेल मंत्रालय ने इस वर्ष के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित एथलीट्स की घोषणा की है। इनमें 21 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज ओजस देवतले समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। यह राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में होने वाले ख़ास समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथो दिए जाएंगे। आपको यहाँ बता दे की ओजस का मौजूदा सत्र शानदार रहा है. उन्होंने इसकी शुरुआत बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाज चैंपियनशिप से की थी। 

ओजस तीरंदाजी विश्व कप के 92 वर्षों के इतिहास में 150 में से 150 अंक अर्जित कर विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज हैं। इसके बाद ओजस का जलवा एशियाई खेलों में देखने को मिला जहां उन्होंने कंपाउंड तीरंदाजी में टीम, मिश्रित और व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक बनाई थी। अर्जुन पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होना ना केवल ओजस के लिए बल्कि शहर खेलकूद के लिए बड़े गौरव की बात है।