logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

तीसरी इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में नागपुर के नयन सारडे ने जीता स्वर्ण पदक, हर्डल्स में हासिल किया शीर्ष स्थान


नागपुर: बेंगलुरु में आयोजित तीसरी इंडियन ग्रैंड प्रिक्स में नागपुर के नयन सारडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 मीटर बाधा दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस प्रदर्शन के दम पर नयन ने पेरू के लीमा में होने वाली जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसकी आधिकारिक घोषणा भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से की जाएगी। 

नागपुर के नयन सारडे ने कांतिरावा स्टेडियम में अंडर-20 की 110 मीटर बाधा दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें नयन ने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया और 14.11 का समय लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र के संदीप गौंड दूसरे स्थान पर रहे। 

इस इवेंट में जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग समय 14.20 निर्धारित किया गया था। नागपुर के नयन ने 14.11 के समय के साथ जूनियर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। नागपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ शरद सूर्यवंशी ने बताया कि ऐसा प्रदर्शन करने वाले नयन एकमात्र नागपुरकर हैं।