logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के ओजस देवतले ने भारत का बढ़ाया मान, विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण


नागपुर: विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है. महिलाओं को मिली शानदार सफलता के बाद अब नागपुर शहर के ओजस देवतले ने भी स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है. इसी के साथ ओजस देवतले इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए हैं. उन्होंने फाइनल में 150 अंक बनाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया.

बर्लिन में शुरू विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 तीरंदाजों के लिए पहला पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालीफायर इवेंट है. यहां महाराष्ट्र राज्य के नागपुर के रेहने वाले ओजस प्रवीण देवताले ने पोलैंड के लुकाज़ प्रिज़ीबिल्स्की को कड़े मुकाबले में 150-149 से हराया और विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए. 21 वर्षीय ओजस ने इससे पहले क्रमशः सेमीफाइनल और क्वार्टर में पूर्व विश्व चैंपियन, डच तीरंदाज माइक श्लोसेर और पोलैंड के प्रेज़ेमिस्लाव कोनेकी को हराया था.

इसके साथ, बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत का अभियान शनिवार को कुल चार पदक - तीन स्वर्ण और एक कांस्य के साथ समाप्त हो गया. यह सभी पदक कंपाउंड तीरंदाजों ने जीते.

किसी भी भारतीय रिकर्व तीरंदाज ने पदक दौर में जगह नहीं बनाई, जिससे बर्लिन में प्रस्तावित पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए कोई भी ओलंपिक कोटा स्थान जीतने में भारत असफल रहा. ओलंपिक में केवल रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी बधाई 

वहीं इस जीत पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बधाई दी है। गडकरी ने लिखा, “तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक प्राप्त कर विश्व चैंपियन बनने पर नागपुर के ओजस देवताले को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। इस उपलब्धि से विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में पुरुष कंपाउंड में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले वो पहले भारतीय बने है। संपूर्ण देश के लिए यह गर्व की बात है!”