logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
International

अब सेक्स भी बना खेल, दुनिया के इस देश ने दी मान्यता; आठ जून से शुरू होगी चैम्पियनशिप


दुनिया में कई तरह के खेल खेले जाते हैं। जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्ट जैसे सैकड़ो खेल हैं। लाखों लोग रोजाना इन खेलों को खेलते हैं और मैडल जीतते हैं। लेकिन अब इन खेलों में एक और खेल जुड़ गया है, जिसे सुनकर और पढ़कर आप को यकीन न हो। यूरोपियन देश स्वीडन ने सेक्स या शारीरिक संबंध बनाने को एक खेल के रूप में मान्यता दे दी है। यही नहीं वह जल्द ही एक सेक्स चैम्पियनशिप भी आयोजित करने वाला है।

दुनिया बना पहला देश

मीडिया रिपोर्ट की माने तो स्वीडन ने कुछ दिनों पहले ही सेक्स को खेल के रूप में मान्यता दी है। इसी के साथ सेक्स को मान्यता देने वाला स्वीडन दुनिया का पहला देश बन गया है। यही नहीं आने वाली आठ जून से स्वीडन का पहला यूरोपियन सेक्स चैम्पियनशिप की मेजबानी भी करने वाला है। जिसको लेकर प्रतिभागियों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) शुरू हो गया है।  

20 देशों के प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

इस चैंपियनशिप में शामिल होने के लिया 20 देशों के प्रतिभागियों ने  पंजीकरण भी करा लिया है। कई हफ्तों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को हर दिन 6 घंटे तक प्रतिस्पर्धा करनी होगी। जानकारी के अनुसार, प्रतिभागियों के पास 45 मिनट का समय होगा जिससे की वह मैच के लिए खुद को तैयार कर सके।

जज और दर्शक करेंगे विजेता का चयन 

यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप में कुल 16 प्रतियोगिताएं होगी। इसमें सिड्यूशन, ओरल सेक्स, पेनिट्रेशन, मसाज, अपीयरेंस, मोस्ट एक्टिव कपल चीजें शामिल होगी। वहीं हर खेल में कौन विनर होगा इसका फैसला जज और ऑडियंस के वोट से तय होगा। इस दौरान 30 प्रतिशत वोट जजों का जबकि 70 प्रतिशत वोट दर्शकों का होगा। इन दोनों के वोट के आधार पर मूल्यांकन कर विजेता घोषित किया जाएगा।