logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

Ranji Trophy 2023-24 Final: पहली पारी में छाए विदर्भ के गेंदबाज, मुंबई को 224 पर किया ऑल आउट


मुंबई: रणजी ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला 41 बार की चैंपियन मुंबई और दो बार के चैंपियन विदर्भ के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत अच्छी रही।

पृथ्वी शॉ और भूपेन लालवानी ने पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को यश ठाकुर ने तोड़ा।  इसके बाद हर्ष दुबे ने पृथ्वी को क्लीन बोल्ड किया। इन दो विकेट के बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। विदर्भ की ओर से हर्ष दुबे और यश ठाकुर ने 3 - 3 विकेट लिए जबकि उमेश यादव को दो विकेट मिले. जवाब में विदर्भ की पहली पारी की शुरुवात ख़राब रही। 

धुर्व शोरी और करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. और अमन मोखाडे, धवल कुलकर्णी की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए. फिलहाल अथर्व तायड़े 21 रन और आदित्य ठाकरे 0 बना क्रीज पर मौजूद है।  कुल मिलाकर पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 31 रन बना लिए हैं।

देखें वीडियो: