logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Ranji Trophy 2025: विदर्भ की टीम ने किया कमाल; ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा, फ़ाइनल में केरल को हराया


नागपुर: नागपुर के जामठा स्थित वीसीए स्टेडियम (VCA Stadium) में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025 (Ranji Trophy 2025) के फ़ाइनल मुकाबले में विदर्भ की टीम ने कमल कर दिया है। फ़ाइनल मुकाबले में विदर्भ (Vidarbha) ने केरल को हरा दिया कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया। इस जीत के साथ विदर्भ रणजी ट्रॉफी की नई चैंपियन बन गई है। विदर्भ की टीम ने तीसरी बार यह ख़िताब जीता है। 

अक्षय वाडकर की अगुवाई में विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी जीत ली है। रणजी ट्रॉफी 2024-2025 टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विदर्भ का सामना केरल से हुआ। करुण नायर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत विदर्भ ने नागपुर में अपने घरेलू मैदान पर केरल पर एकतरफा जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच मैच ड्रॉ रहा। हालाँकि, विदर्भ अपनी पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजयी हुआ।  विदर्भ ने इससे पहले 2017-2018 और 2018-2019 में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। उसके बाद 4 साल बाद एक बार फिर विदर्भ ने यह ट्रॉफी जीती। रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में विदर्भ ने एक भी मैच नहीं हारा है।

विदर्भ ने केरल के खिलाफ दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की। पांचवें दिन का खेल समाप्त होने पर विदर्भ ने 9 विकेट के नुकसान पर 375 रन बना लिए थे। करुण नायर ने दोनों पारियों में उल्लेखनीय पारी खेली। करुण ने दूसरी पारी में शतक बनाया। मैच में क्या हुआ? आइये इसे संक्षेप में जानते हैं।

केरल ने टॉस जीतकर विदर्भ को बल्लेबाजी के लिए मजबूर किया। विदर्भ ने पहली पारी में 379 रन बनाए। विदर्भ के लिए दानिश मालेवार ने सर्वाधिक 153 रन का योगदान दिया। करुण नायर ने 86 रन बनाए। केरल के लिए एमडी निधीश और ईडन एप्पल टॉम ने तीन-तीन विकेट लिए। बेसिल ने दोनों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। जलज सक्सेन ने 1 विकेट लिया.

विदर्भ के 379 रनों के जवाब में केरल 342 रन ही बना सका। केरल के लिए सबसे ज़्यादा रन कप्तान सचिन बेबी ने बनाए। सचिन बेबी मात्र 2 रन से अपना शतक चूक गए। सचिन ने 98 रन बनाए। आदित्य सरवटे ने 79 रन का योगदान दिया। विदर्भ के लिए दर्शन नालकंडे, हर्ष दुबे और पार्थ रेखाड़े की तिकड़ी ने 3-3 विकेट लिए। यश ठाकुर ने 1 विकेट लिया.

केरल को 342 रनों पर रोककर विदर्भ को 37 रनों की बढ़त मिली। पांचवें दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ ने दूसरी पारी में 143.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 375 रन बना लिए हैं। विदर्भ के लिए दूसरी पारी में करुण नायर ने 295 गेंदों पर 2 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 135 रन बनाए। दानिश ने 73 और दर्शन ने 51 रन बनाए। अन्य लोगों ने भी योगदान दिया। केरल के लिए दूसरी पारी में आदित्य सरवटे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि अन्य 5 गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला।