logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

संजय राऊत का नाना पटोले पर बड़ा आरोप, कहा- अगर ये न करते तो आज राज्य में होती सरकार


मुंबई: नाशिक स्नातक चुनाव में टिकट को लेकर हुए विवाद को लेकर कांग्रेस में उथल पुथल मची हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात ने नाराज होकर विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नाना पटोले पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। कांग्रेस के अंदर शुरू यह लड़ाई अब महाविकास अघाड़ी तक आ गई है। गठबंधन के नेता भी पटोले पर सरकार गिरने का जिम्मेदार बताने लगे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने पटोले पर सरकार गिरने के लिए इस कदम को उम्मीदवार बताया है।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए राऊत ने कहा, "विधानसभा अध्यक्ष का पद बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है। नाना पटोले ने जिस तरह उस पद से इस्तीफा दिया, उससे विपक्ष को हमारी सरकार गिराने का मौका मिल गया। यह एक साजिश थी। अगर नाना पटोले इस्तीफा नहीं देते तो हमारी सरकार आज भी बनी रहती।"