logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Sports

T20 World Cup 2022: पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा इंग्लैंड बना विश्व चैंपियन


टी20 वर्डकप के फ़ाइनल में इंग्लैंड की टीम ने पाक्सितान को पांच विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ वह टी20 वर्डकप जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 138 रन बनाएं। जिसे बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी के बदौलत इंग्लैंड ने 10 गेंद रहते बना लिए। इसी के साथ वह विश्व विजेता बन गया है। स्टार बल्लेबाज बेन स्टोक्स की तूफानी बल्लेबाजी के आगे पाकिस्तान के गेंदबाज कहीं नहीं दिखे। यह दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है। 2010 में पहली बार इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप जीता था। 

दूसरी बार टी20 कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरी दोनों टीमों ने विजेता टीम में कोई बदलाव नहीं किया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने 29 रनों की पारी खेली। रिजवान मैच में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। युवा मोहम्मद हैरिस इस मैच में नाकाम रहे। कप्तान बाबर ने 28 गेंदों पर 32 रनों की धीमी पारी खेली। शान मसूद ने 38 रन और शादाब खान ने 20 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ताबड़तोड़ गेंदबाजी की और किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. सैम कुर्रन ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पिच पर हावी नहीं होने दिया.  उन्होंने 4 ओवर में 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सिर्फ 12 रन देकर आउट किया। इसके साथ ही आदिल राशिद ने इंग्लैंड के सामने बड़ी बाधा बाबर आजम को हटा दिया। उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट लिए। क्रिस जॉर्डन ने भी 2 विकेट लेकर इंग्लैंड टीम की मदद की। इससे पाकिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सका। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम ने 32 रन बनाए।