logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर वनडे में नए लुक में दिखेगी टीम इंडिया, जाने जर्सी में क्या हुआ बड़ा बदलाव


नागपुर: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में एक बड़ा और गौरवपूर्ण बदलाव किया गया है। यह बदलाव भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व की बात होगी, क्योंकि इस नई जर्सी में अब भारतीय तिरंगे के रंगों को विशेष रूप से दर्शाया गया है।

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज गुरुवार से शुरू होने जा रही है। नागपुर में होने वाले पहले मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। लेकिन इस बार टीम का लुक थोड़ा बदला हुआ नजर आएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों की जर्सी में जो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, वे भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक खास संदेश देने वाले साबित हो सकते हैं।

क्या है जर्सी में बदलाव?

भारतीय टीम की नई जर्सी के अगले और पिछले हिस्से में ज़्यादा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, कंधे के हिस्से में खास बदलाव किया गया है। पहले की जर्सी में कंधे पर भगवा रंग और उसके साथ सफेद रंग की दो धारियां होती थीं। लेकिन इस नई जर्सी में भगवा रंग की जगह अब सीधे तिरंगे के रंगों को स्थान दिया गया है।

इस बदलाव में कंधे पर केसरिया, सफेद और हरा रंग प्रमुखता से नजर आता है। इसके साथ ही नीला रंग, जो अशोक चक्र का प्रतीक है, भी जर्सी का हिस्सा है। इस प्रकार टीम इंडिया की नई जर्सी अब भारतीय तिरंगे के रंगों से सजी हुई है। इस बदलाव से खिलाड़ियों में देशभक्ति का भाव और आत्मगौरव बढ़ने की उम्मीद है।

वनडे सीरीज़ के बाद दुबई रवाना होगी टीम इंडिया

भारतीय टीम इस सीरीज़ के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए दुबई रवाना होगी। हालांकि, पहले यह प्रतियोगिता पाकिस्तान में आयोजित होने वाली थी, लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश से होगा। इसके बाद टीम का दूसरा मैच चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगा। तीसरा मुकाबला भारत का न्यूज़ीलैंड के साथ होगा।

नई जर्सी से नई उम्मीदें

बीसीसीआई का यह कदम खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक जुड़ाव साबित हो सकता है। खिलाड़ियों के खांधों पर तिरंगे के रंगों की उपस्थिति मैदान पर उनकी ऊर्जा और जोश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस नई जर्सी के साथ टीम इंडिया न केवल इंग्लैंड के खिलाफ बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन करेगी।