logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रणजी सेमीफाइनल में विदर्भ ने मारी बाजी, मध्य प्रदेश को 62 रन से हराया, रविवार से मुंबई से होगा मुकाबला


नागपुर: रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर विदर्भ ने मुंबई में होने वाले फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। विदर्भ ने कड़े मुकाबले में मध्य प्रदेश को 62 रनो से हराया दिया है। रविवार से होने वाले फाइनल मैच में विदर्भ का मुंबई से मुकाबला होगा। 

जीत के लिए 321 रनों का पीछा करते हुए, मध्य प्रदेश 258 रनों पर ऑल आउट हो गया। एमपी को जीत के लिए 93 रनों की जरूरत थी, विदर्भ ने चार विकेट हासिल कर लिए। यश दुबे की 94 रनों की पारी ने एमपी को मैच में बनाए रखा लेकिन चौथे दिन के अंतिम चरण में उनके विकेट से एमपी को निराशा हाथ लगी। इस मुकाबले के ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ यश राठोड रहे। इससे पहले साल 2018 और 2019 में विदर्भ की टीम रणजी ट्रॉफी जीत चुकी है।

खास बात यह है कि इस बार महाराष्ट्र की ही दो टीमों के बीच मुकाबला होगा। हालांकि, मुंबई को हराना विदर्भ के लिए आसान नहीं होगा। दरअसल, रणजी ट्रॉफी सीजन में मुंबई का शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई ने रिकॉर्ड 48 वीं बार रणजी के फाइनल में प्रवेश किया है। ऐसे में मुंबई जैसी टीम को उसी के होम ग्राउंड में हराना विदर्भ के लिए कड़ी चुनौती। हालांकि, मौजूदा सत्र में विदर्भ जिस तरह से खेली है, इससे उम्मीद है कि पांच साल बाद विदर्भ का रणजी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है। 

देखें वीडियो: