logo_banner
Breaking
  • ⁕ राम रक्षा आंदोलन: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित यूबीटी के नेता पहुंचे नागपुर ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Sports

दो साल बाद चल विराट कोहली का बल्ला, अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ लगाया शतक


दुबई: भारत और अफगानिस्तान के बीच यूएई में चल रहे एशिया कप मैच में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा है। पिछले कई सालों से क्रिकेट प्रेमी इस बात का इंतजार कर रहे थे कि, कोहली कब पुरानी फॉर्म में लौटेंगे और शतक जड़ेंगे। लेकिन आज उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में लाखों क्रिकेट प्रेमियों की मुराद पूरी कर दी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 71वां शतक बनाया है।

दो साल बाद लगाया शतक


दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में अपनी पुरानी लय में लौट आए। उन्होंने लगभग दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। भारत की एशिया कप चुनौती खत्म हो गई है। हालांकि आज के औपचारिक मैच में विराट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीयों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपना 71वां शतक लगाया है। उन्होंने 53 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। 

नहीं चल रहा था बल्ला


विराट कोहली लंबे समय तक रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए। पिछले दो साल में कोहली कई बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं। लेकिन एक महीने का ब्रेक लेने के बाद विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर से बोला है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ आज के मैच में नाबाद शतक जड़ा है। उन्होंने 61 गेंदों में शतक के साथ 122 रन बनाए। उनके प्रदर्शन के बाद, दुनिया भर से उनकी प्रशंसा की जाती है।