logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

भारतीय खिलाड़ियों के लिए क्यों ख़ास है जामठा का मैदान? वनडे क्रिकेट के किन रोमांचक पलों का बना गवाह नागपुर


नागपुर: विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) स्टेडियम क्रिकेट इतिहास के कई अहम पलों का साक्षी रहा है। यह मैदान खिलाड़ियों के लिए रिकॉर्ड बनाने और यादगार प्रदर्शन देने का मंच साबित हुआ है। यहां खेले गए मुकाबले न सिर्फ भारतीय टीम के लिए खास रहे हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कई ऐतिहासिक क्षणों का हिस्सा बने हैं।

सर्वाधिक टीम स्कोर का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम

VCA मैदान पर सर्वाधिक टीम स्कोर का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009/10 में 354/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। वहीं, इस मैदान पर न्यूनतम टीम स्कोर का रिकॉर्ड कनाडा के नाम है, जिसने 28 फरवरी 2011 को जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 123 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली के वो 156 रन
इस मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली के नाम है। उन्होंने 2013/14 में भारत के खिलाफ 156 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली ने यहां सर्वाधिक 325 रन बनाए हैं। उनके बाद एमएस धोनी (268 रन) और रोहित शर्मा (204 रन) का नाम आता है।

जॉनसन की धार में सिमटी कीवी टीम
गेंदबाजों के लिए भी यह मैदान खास रहा है। एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड फरवरी 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन के नाम है, जिन्होंने 4/33 के आंकड़े दर्ज किए थे। सर्वाधिक विकेट लेने की बात करें तो मिशेल जॉनसन ने इस मैदान पर कुल 9 विकेट चटकाए हैं, जबकि भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

भारत के शानदार रिकॉर्ड
इस मैदान पर भारत का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। पिछले वनडे मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की थी। 2012 में टेस्ट और 2017 के टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराया था।

भारत और इंग्लैंड का मुकाबला अहम
6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर के VCA मैदान पर वनडे मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम जहां अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड इस मुकाबले में वापसी की उम्मीद के साथ उतरेगा।

मैच से पहले दर्शकों में उत्साह
VCA मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्रिकेट प्रेमी भारतीय खिलाड़ियों से एक और शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक मैदान पर बने रिकॉर्ड और आगामी मुकाबले की तैयारी से स्पष्ट है कि नागपुर वनडे क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर होगा। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी इस मैदान पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।