logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: RTM विश्वविद्यालय के महिला योगासन संघ ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हासिल की स्वर्णिम सफलता


नागपुर: पुरुष टीम के नक्शेकदम पर चलते हुए, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की महिला टीम ने असम के गुवाहाटी में चल रहे चौथे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। महिला टीम ने लगातार दूसरे साल स्वर्ण पदक हासिल किया है।

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की महिला टीम ने 419.76 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। त्रिपुरा की टीम 417 अंकों के साथ दूसरे और कलकत्ता यूनिवर्सिटी 410.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 में रजत पदक जीता। 2023 में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। इस साल भी यूनिवर्सिटी की महिला टीम लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही है।

यह मेडल यूनिवर्सिटी के लिए खास 

खेल विभाग के संचालक डॉ. शरद सूर्यवंशी ने कहा कि विश्वविद्यालय की दोनों टीमों द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक हमारे लिए विशेष है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया योगासन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला टीमों से स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। जैसी कि उम्मीद थी, पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इसलिए, विश्वविद्यालय का ध्यान इस बात पर था कि महिला टीम स्वर्ण पदक जीतेगी या नहीं। महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर नागपुर यूनिवर्सिटी का नाम ऊंचा किया है।