logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

World Cup 2023 Ind Vs Pak: भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को सात विकेट से हराया


अहमदाबाद: एकदिवसीय विश्वकप प्रतियोगिता में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भारत की शानदार जीत हुई है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 192 रनो का टारगेट दिया था। जिससे भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंद में 86 रन बनायें। 

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। दोनों सलामी बल्लेबाजों अब्दुल शफीक और इमाम उल हक़ ने सधी बैटिंग करते हुए टीम को अच्छी शरुआत दिलाई। हालांकि, 41 के स्कोर पर सिराज ने शफीक को एलबीडब्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 

पहले विकेट गिरते ही दूसरा विकेट भी जल्दी गिर गया। हालांकि, इसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने संभलकर खेलना शुरू किया। हालांकि, ज्यादा देर तक यह जोड़ी क्रीज पर टिक नहीं पाई। एक बार फिर से सिराज ने बाबर आजम को 50 के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। बाबर के आउट होने के बाद पाकिस्तानी टीम में विकेटों की झड़ी लग गई। 191 के स्कोर पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।