logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

Wardha: भारी बारिश से हुए फसल नुकसान और कर्ज के चलते किसान ने की आत्महत्या


वर्धा: जिले में हुई भारी बारिश के कारण फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस कारण किसानो के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। इसी संकट के बीच किसानों के अत्महत्या करने के मामले भी लगातर बढ़ते जारहे हैं। सोमवार को जिले के देवली तहसील में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां फसल नुकसान और कर्ज में दबे एक 40 वर्षीया किसान ने अपने खेत में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान का नाम नरेश भीमरावजी ढोले है। मृतक किसान का परिवार वर्धा में रहता है।

मिली जाकारी के अनुसार, मृतक किसान अपने पिता के साथ मिलकर दो एकड़ जमीन पर खेती कर अपना जीवन यापन करता था। जुलाई-अगस्त और सितंबर में हुई भारी बारिश के कारण किसान खेत में लगी कपास की फसल पानी में बह गई। वहीं हर साल होने वाले नुकसान के कारण किसान पर बैंक का कर्जा भी हो गया था।

17 अक्टूबर के दिन नरेश अपने घर से खेत पर काम करने कह कर गए। वहीं खेत में पहुंचकर वहां मौजूद बाबुल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद घटना का पता चल। इस बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचा नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।