logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: बालगृह से किशोर नदारद


वर्धा: सिंदी (मेघे) स्थित सेवाश्रम बालगृह से 16 वर्षीय किशोर अचानक गायब हो गया़ उक्त मामला प्रकाश में आते ही खलबली मच गई़ प्रकरण में रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की खोजबिन शुरु कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार केशवसिटी परिसर में बालगृह है. जहां फिलहाल 17 अनाथ बालक है. सभी बालक महिला व बाल कल्याण समिती के माध्यम से बालगृह में भेजे गये थे.

संस्था के अध्यक्ष शिवाजी चौधरी की देखरेख में सभी बालक रहते है़ बालको के शिक्षा व भोजन की व्यवस्था भी यहां की गई है़ यहां बतौर अधीक्षक अक्षय राजेश बरगट (27) कार्यरत है. शनिवार की रात्री 8.30 बजे भोजन की बेल बजी. सभी बालक भोजन के लिये निचे आये़ परंतु 16 वर्षीय किशोर लघुशंका का बहाना बनाकर बाहर निकला. किन्तु वह वापिस बालगृह में नहीं लौटा. यह बात प्रकाश में आते ही बालगृह में खलबली मच गई. इसकी सूचना रामनगर पुलिस को दी गई़ इसके बाद किशोर की खोजबिन शुरु हुई़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी.