logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: महिला चोर नासिक से गिरफ्तार, मारपीट कर चुराये थे आभूषण


वर्धा: वृध्द महिला की देखभाल करने रखी गई महिला ही मारपीट कर जबरण आभुषण छीनकर फरार हुई थी़ उक्त आरोपी महिला को स्थानीय अपराध शाखा पुलिसे नासिक से गिरफ्तार कर लिया़ उससे 97 हजार रुपयों के सोने के आभुषन जब्त कर लिये गए़ गिरफ्तार महिला का नाम रेणू अशोक येडलेवार (28) बताया गया़ 

जानकारी के अनुसार लोकविद्यालय परिसर निवासी श्रीधर श्रीराम देशमुख ने रामनगर स्थित जैनमंदिर परिसर निवासी उनकी चाची सिंधु गोविंद अजंटीवाले की देखभाल के लिए दो महिलाओं को काम पर रखा था़ इसमें रेणू येडलेवार का भी समावेश था़ 13 मार्च 2023 की दोपहर रेणू ने वृध्दा से मारपीट कर उने सोने के दो कंगन, एक चेन, अंगुठी, नकद 3 हजार व मोबाईल ऐसा 1 लाख 96 हजार रुपयों का माल छिनकर फरार हो गई़ 

प्रकरण सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी़ इसमें पता चला कि, रेणु ने मोहम्मद फयाज के साथ विवाह कर लिया़ उसी के साथ नासिक के पाथर्डी में निवासीत है़ पति दुर्घटना में घायल होने से उसपर नासिक के किसी अस्पताल में उपचार चल रहा है़ उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम नासिक में पहुंची़ धामणगांव स्थित अस्पताल में पहुंचने पर महिला आरोपी व उसका पति दिखाई दिया़ हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर महिला ने जबरण चोरी की बात कबूली़ 

चोरी के आभुषणन में से सोने की चेन व अंगुठी वर्धा में अपनी माँ के पास रखी थी़ एक कंगन नासिक में गिरवी रखा तो एक कंगन अजमेर में सुनार को बेच दिया़ इससे मिले रुपयों से एक अंगुठी बनाई थी़ जो कोसामट्टम फाइनान्स में गिरवी रखी़ नकद राशी स्वयं खर्च कर दी़ पुलिस ने गिरवी रखा कंगन व फाइनान्स कंपनी से अंगुठी ऐसा 97 हजार रुपयों का माल जब्त कर लिया है़ पति को उपचार के बाद जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित रहने संबंध में पत्र दिया गया है.