logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

एक श्वान के मूत्राशय से निकले 108 स्टोन


वर्धा: इंसानों के मूत्राशय (किड़नी ) से पथरी ( स्टोन ) निकालने की सर्जरी के बारे में सुनते हैं,जिसे सामान्यतः किडनी स्टोन के रूप में जानते है लेकिन  एक कुत्ते के मूत्राशय में 108 स्टोन मिले यह बात हैरान करने वाली। लेकिन है हकीकत एक रेयर सर्जरी के बाद ना केवल श्वान की किडनी से 108 स्टोन निकाले गए है बल्कि एक रिकॉर्ड भी बना है. यह कारनामा वर्धा के पशु चिकित्सकों और उनके साथियों ने किया है.आदमी अपना दर्द लेकर आसानी से डॉक्टर के पास पहुंच जाता है और  सफल इलाज भी ले लेता है लेकिन किसी बेजुबान के दर्द को पहचानना मुश्किल है। 

इस लिहाज से इलाज भी मुश्किल हो जाता है। बावजूद इसके यह सफल काम किया गया.सेवाग्राम के रवींद्र लवाने के पालतू श्वान 'जस्सी' को एक बीमारी हो गई जब वह पेशाब करता यब समय उसे तेज दर्द होता। दर्द इतना की वो कराहने लगती। रविंद्र अपने श्वान को पशु चिकित्सक संदीप जोगे के अस्पताल ले गए.वहां उसका एक्स-रे किया गया तो स्वान के मूत्राशय में बड़े पैमाने पर स्टोन दिखाई दिए। जिसके बाद डॉक्टर ने सर्जरी करने का फैसला लिया गया.जब डॉक्टरों ने सर्जरी की तो खुद भी दंग रह गए.

श्वान के मूत्राशय से 108 स्टोन निकले इस मामले के सामने आने के बाद इसे किसी श्वान की बीमारी से जुड़ा दुर्लभ मामला माना और बताया जा रहा है। शहर के वन्यजीव प्रेमी कौस्तुभ गावंडे ने संभावना जताई है कि इस तरह की सर्जरी पहली बार ही विश्व में हुई होगी। इस सर्जरी में  रोहित दीवाने, दीप जगताप, रेशमा गणवीर, ईशा खुर्पुडे ने सहायता की।जस्सी फिलहाल स्वस्थ हैं।