logo_banner
Breaking
  • ⁕ धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष में नया ट्विस्ट; अडूर को हाईकोर्ट से राहत, अडबाले की नियुक्ति पर रोक ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

एससीपीसीएल कंपनी की गिट्टी खदान में हादसा; अनियंत्रित होकर तालाब में गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत


वर्धा: गिरड तहसील के जोगिंगुंफा में एससीपीसीसीएल कंपनी की गिट्टी खदान में बड़ा हादसा हुआ है। जहां तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अमोल दादाजी अंबाद्रे (34) के रूप में की गई है। ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। यह हादसा शनिवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, अमोल  रोज की तरह अपने काम पर पहुंच। टैंकर में पानी भरने के लिए युवक ट्रक लेकर जारहा था। जाते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया  और वह सीधे गहरी झील में गिर गया। ट्रक में पानी भर जाने के कारण अमोल बाहर नहीं निकल गया और डूबने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को ढूढ़ने का काम शुरू किया। लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई और दोपहर दो बजे शव को पानी से निकाला गया। 

यह हादसा होते ही बड़ी संजय में ग्रामीण वहां जमा हो गए। मुआवजा को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत किया गया। लोगों के हंगामे को देखकर तहसीलदार रणवीर घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये देने पर सहमत हुए और मृतक की पत्नी को नो-आधार योजना के तहत लाभ शुरू करने का वादा किया। 

 पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए समुद्रपुर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।