logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

बच्चू कडु के बयान पर अनिल देशमुख का तंज, बोले- आज एक बोला है, धीरे-धीरे सभी बोलेंगे


वर्धा: शिंदे फडणवीस सरकार में अजित पवार और उनके विधायकों के शामिल होने के बाद से शिंदे समर्थक विधायक बेहद अस्वस्थ चल रहा हैं। इसी बीच शिंदे समर्थक और प्रहार प्रमुख बच्चू कडु ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, तीन तिगाड़ा का कहीं काम बिगाड़ा न हो जाए। कडु के इस बयान पर शारद पवार गुट विधायक अनिल देशमुख ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, आज एक बोला है। धीरे-धीरे अन्य भी बोलेंगे।'

देशमुख बुधवार को एनसीपी कार्यकर्ता संवाद सम्मलेन में शामिल होने वर्धा पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। देशमुख ने कहा, "अब तो शुरुआत हो गई है. कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ी संख्या में विधायक नाराज हैं। असमंजस की स्थिति बनी हुई है. सत्ताधारी विधायक मैनेज करने में लगे हैं। विधानमंडल का सत्र चार से पांच दिनों में है।"

पूर्व मंत्री ने कहा, "खातों का शीघ्र आवंटन कर मंत्रियों को अध्ययन के लिए समय दिया जाना चाहिए। प्रदेश में सबसे ज्यादा बीजेपी विधायक परेशान हैं। उनमें से 105 में से चार, पांच मंत्री बन गये। बीजेपी विधायक निजी तौर पर कहते हैं कि हमें समझ नहीं आ रहा कि हमारी पार्टी में क्या चल रहा है।"

उन्होंने कहा, "जैसे हम थे, बाहरी व्यक्ति पहली पंक्ति में बैठा है। शिंदे के साथ आए चालीस विधायकों में से कई ने मंत्री पद की उम्मीद छोड़ दी थी। नये में इनमें से कुछ भी नहीं है। अनिल देशमुख ने राय जाहिर की कि वे भी परेशान होकर बातचीत करने लगे हैं।"