logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: फसलों को पानी देने गए 18 वर्षीय युवक को लगा बिजली जा झटका, मौके पर हुई मौत


वर्धा: कारंजा घाडगे तहसील के लिंगा मांडवी गांव में रविवार को बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। जहां खेत में काम करते समय बिजली का करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह मृत युवक का नाम आदित्य माधवराव मनमोडे है। वह १२वीं कक्षा का छात्र था। यह घटना दोपहर तीन बजे हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज में दीपावली की छुट्टी होने के कारण युवक घर पर था। दोपहर में वह फसलों को पानी देने के लिए खेत पर आया। इसी दौरान उसे बिजली का जोरदार झटका लगा, जिसमे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, खेत में विद्युत आपूर्ति लाइन टूटी हुई है। जिसको ठीक करने के लिए कई दिन पहले विद्युत कार्यालय करंजा को दी गई थी लेकिन उसकी मरम्मत नहीं की गई। बिजली के झटके के कारण युवक का पूरा पेट जल गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही युवक के माता-पिता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आदित्य अपने माता पिता का एकलौता बेटा था।दीवाली की पूर्व संध्या पर इकलौते बच्चे की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों ने महावितरण की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर विरोध भी जताया।