logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Wardha

हिंदी विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में विवाद, रामनवमी की यात्रा निकालने पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी 


वर्धा: रामनवमी के मौके पर यात्रा निकालने को लेकर देश भर में हिंसा और आगजनी की खबरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर  हिंदी विश्वविद्यालय से भी सामने आई है, जहां रामनवमी की यात्रा निकालने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। शोभायात्रा बिकालने वाले गुट  का कहना है कि, विरोधी गुट ने प्रभु श्री राम पर पहले आपत्तीजनक बात कही इसी के साथ यात्रा में शामिल छात्राओं के साथ छेड़खानी भी की। वहीं इसको लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल है। 

छात्रों के एक गुट ने रामनवमी के मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में शोभायात्रा निकाली थी।  इसी के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करना का कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। अन्य कार्यक्रम भी हुए। इसका दुष्परिणाम हुआ। दूसरे गुट ने इस पर आपत्तिजनक शब्दों में टिप्पणी की। लड़कियों के नृत्य को मुजरा कहते हुए उनके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से मामला गारमा गया है। 

रामभक्त गुट ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को निवेदन सौंपा है। विवादित नारे लगाने और अपशब्द कहने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा गया कि राम का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राम भक्त गुट का आरोप है कि वामपंथी छात्र गुट ने राम का अपमान किया है।

राम सम्मान यात्रा निकाली गई

वहीं भगनराम को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में छात्रों ने रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में राम सम्मान यात्रा निकाली। यह यात्रा राजगुरु छात्रावास के पास से निकली और पुरे विश्वविद्यालय परिसर में घूमती रही। वहीं इस मामले में विश्वविद्यालय के कुल सचिव कादर नवाज से संपर्क नहीं हो सका।